सार्थक प्राइमरी एकेडमी में वार्षिक परीक्षा (सत्र: 2025-26) का परिणाम जारी

सार्थक प्राइमरी एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षा का परिणाम 01 अप्रैल 2026 को ही घोषित कर दिया गया है। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला है। विद्यालय में कक्षा नर्सरी से कक्षा 6 तक की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक प्रथम और द्वितीय पाली में आयोजित की गई थी। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई हैं। सभी छात्र-छात्राओं ने नियमों का पालन करते हुए ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष भी छात्रों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। कई छात्रों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

छात्रों का प्रदर्शन
इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी काफी अच्छा रहा है। अधिकांश छात्रों ने अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। कई विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए है। परिणाम घोषित होते ही छात्र खुशियां मनाते नजर आए।
कई विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई और अनुशासन के साथ तैयारी की है, जिसका उन्हें अच्छा परिणाम मिला है। जबकि कुछ छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वे बेहतर प्रदर्शन कर सके हैं।

कक्षा-वार परिणाम
वार्षिक परीक्षा के परिणाम में विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
• कक्षा 6 में सत्यम कुमार ने 93.75% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। मयंक कुमार ने 92.63% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रीतम कुमार ने 90.00% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
• कक्षा 5 में नागार्जुन कुमार ने 94.78% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। ईशांत कुमार ने 93.38% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और माधव कुमार ने 92.75% अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया हैं।
• कक्षा 4 में हेमंत राज ने 96.00% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। गौतम कुमार ने 94.00% के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कुश कुमार ने 93.52% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
• कक्षा 3 में आयुष कुमार ने 96.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। केशव और राधेकृष्ण ने 96.00% अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया, वहीं अंजली कुमारी ने 94.38% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
• कक्षा 2 में माधव ने 97.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। दीक्षा कुमारी ने 96.70% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि पारी कुमारी ने 95.76% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
• कक्षा 1 में अनंत लाल ने 97.75% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। दिव्यांशु गर्ग ने 96.88% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि सुशांत कुमार ने 96.75% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
इसी प्रकार सभी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वार्षिक परीक्षा में छोटी कक्षाओं के छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
• कक्षा U.K.G में निशांत ने 99.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मयंक कुमार ने 98.80% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया और सौरभ ने 98.60% अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया हैं।
• कक्षा L.K.G में दिव्या कुमारी ने 99.00% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। सृष्टि प्रिया और अभिषेक ने 98.40% अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषभ कुमार ने 98.20% अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया हैं।
• कक्षा नर्सरी में आर्यन कुमार ने 98.00% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मानस निधि ने 97.02% के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि वैश्वी कुमारी ने 97.00% अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं।
इस प्रकार नन्हे-मुन्ने छात्रों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

शिक्षकों की भूमिका
विद्यालय के शिक्षकों अभिमन्यु सर, अजीत सर, दीपक सर, सत्यम सर, दीपक ठाकुर सर, कुंदन सर, राम कृष्ण सिंह सर, एस.सी. बासु सर, एस. एन. सर, संजय सर, सतीश सर, सुमन सर, अभिनंदन सर तथा शिक्षिकाओं मधु, नैन्सी, सोनी और सुमेधा ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
शिक्षकों का कहना है कि इस वर्ष भी छात्रों ने पढ़ाई के प्रति काफी गंभीरता दिखाई हैं, जिसका सकारात्मक असर उनके परिणाम में साफ दिखाई दे रहा हैं। उन्होंने बताया है कि पूरे साल छात्रों को बेहतर तरीके से मार्गदर्शन दिया गया हैं। समय-समय पर टेस्ट और अभ्यास कराकर उनकी तैयारी को मजबूत किया गया हैं। 
साथ ही छात्रों में प्रश्नों को जल्दी और सही तरीके से हल करने की क्षमता विकसित की गई हैं। हर टेस्ट के बाद उनका विस्तार से विश्लेषण किया गया हैं और उनकी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें सुधारने पर विशेष ध्यान दिया गया हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाएं भी आयोजित की गईं हैं, जिससे छात्रों को और बेहतर तैयारी करने में मदद मिली हैं।

विद्यालय निदेशक का बयान
विद्यालय के निदेशक राजन सर ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि इसमें शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार के लिए प्रयास करता रहता है और छात्रों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए हर संभव कदम उठाए जाते हैं।
राजन सर ने आगे कहा कि कक्षा 1 से ही बच्चों को प्रतियोगी माहौल में नवोदय, सैनिक स्कूल, सिमुलतला, रामकृष्ण मिशन, बनस्थली और मिलिट्री स्कूल जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। साथ ही, दूर से आने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खेल-कूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को एक अच्छा और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास किया जाता है। अंत में उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में भी छात्र इसी तरह अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

अभिभावकों की प्रतिक्रिया
अभिभावको ने भी विद्यालय के प्रयासों की सराहना की है। उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई का वातावरण काफी अच्छा है और शिक्षक बच्चों पर विशेष ध्यान देते हैं। कई अभिभावकों ने यह भी कहा कि उनके बच्चों के प्रदर्शन में पिछले वर्षों की तुलना में काफी सुधार हुआ है, जो विद्यालय की मेहनत को दर्शाता है।

भविष्य की योजना
विद्यालय के एकेडमिक एडवाइजर रोहित सर ने कहा कि आने वाले सत्र में पढ़ाई को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई योजनाएं बनाई जा रही है। छात्रों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही नियमित मूल्यांकन और विशेष कक्षाओं के माध्यम से कमजोर छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाएगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर, सार्थक प्राइमरी एकेडमी का इस वर्ष का परीक्षा परिणाम भी न केवल छात्रों की मेहनत को दर्शाता हैं, बल्कि विद्यालय की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा व्यवस्था का भी प्रमाण है। विद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह के बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे और छात्र निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।
• इस कार्यक्रम से संबंधित तस्वीरें- OPEN